Ranchi: जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 3.08 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विकास बारिक और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक का नाम शामिल है. दोनो आरोपी डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी, बांकीशोल का रहने वाला है. आरोपी के पास से मोबाईल, विकास का गोल्डेन बैंक का
एटीएम कार्ड, किओस्क बैंकिग आईकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड औऱ मोबाइल में गूगलपे का अवैध ट्रांजेक्शन विवरण पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि बिष्टुपुर साइबर क्राइम थाना को डुमरिया थाना से सूचना मिली कि पंजाब के पटियाला निवासी करण जैन के साथ एक मोबाइल नंबर से लिंक भेजकर 3,08,000 रुपये की ठगी की गई है. इस संबंध में डुमरिया थाना (कांड संख्या-015/26) में मामला दर्ज किया गया. डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया. तकनीकी शाखा की मदद से विकास बारिक और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने साइबर ठगी के लिए उक्त मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था.
