Ranchi: रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग तेज कर दी है. एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 30 से अधिक नशे के कारोबारी जेल भेजे जा चुके हैं. छोटे से लेकर बड़े तस्कर, किसी को बख्शा नहीं जा रहा. सिटी एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन छापेमारी की. छापेमारी के दौरान विगत 2 दिन में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 13 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. गिरफ्तार आरोपी में रंजन कुमार, सीताराम ठाकुर, फिरोज अंसारी, इबरार अंसारी, लक्की कुमार महतो, मो० अख्तर, मो० जमील अंसारी, रवि कुमार मुण्डा, राहुल सिंह, अत्ताया वारिस उर्फ अत्ताया, मोबारक उर्फ इमरोज, अजय राम और परवेज आलम का नाम शामिल है. वही आरोपी के पास से 8.60 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.874 किलोग्राम गांजा, Nitrosun 10 की 18 टेबलेट, Alprazolam Tablet I.P 0.5 mg – 50 टेबलेट, मोर्फिन -13 पीस, मोबाइल-03 पीस और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है.
रांची एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. रांची जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता अभियान के साथ सघन छापेमारी जारी है. आम नागरिकों और युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
