Patna: सुपौल पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं तस्करी पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन वाहन जांच एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने किशनपुर के विद्यापुरी वार्ड संख्या-02 स्थित संतोष कुमार मुखिया के आवास पर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान संतोष कुमार मुखिया अपने आवास की छत पर नशीले इंजेक्शनों को छोटे-छोटे पॉलीथीन पैकेटों में पैक कर छिपाने का प्रयास कर रहा था. तलाशी के क्रम 2115 इंजेक्शन और मोबाईल बरामद किया गया. वही आरोपी संतोष कुमार मुखिया को गिरफ्तार किया गया. बरामद अवैध नशीले इंजेक्शनों के संबंध में सुपौल थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी से अवैध नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला, खरीद-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है. आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध दो मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *