Ranchi: हजारीबाग जिले के पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप एवं टेबलेट की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी इस्तेखोज पेलावल ओपी के बागी टोला का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध कफ सिरप एवं टेबलेट की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर ग्राम शाहीनबाग आंगनबाड़ी पास पहुंचने पर कुछ लोग देखकर भागने लगे. भाग रहे आरोपी में शामिल इस्तेखोज को स्कूटी के साथ पकड़ा गया. स्कूटी की तलाशी लेने पर अवैध कफ सिरप एवं टेबलेट बरामद किया गया. इस संबंध में कटकमसांडी पेलावल ओपी थाना (कांड सं0-101/26) दर्ज किया गया है.
