Patna: वैशाली एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग पर कड़ी कार्रवाई की है. जिले के महनार ERV-1 पर प्रतिनियुक्त जवान निर्मल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि निर्मल कुमार ने घटनास्थल पर वास्तविक रूप से पहुंचे बिना ही सिस्टम पर “Reached” बटन दबाकर गलत सूचना दर्ज की थी. साथ ही ड्यूटी निष्पादन में गंभीर अनियमितता बरती. 112 इमरजेंसी सेवा की विश्वसनीयता से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद विभागीय जांच की गई. जांचोपरांत अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यपालन में बरती गई लापरवाही के लिए संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया. वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, गलत रिपोर्टिंग अथवा अनुशासनहीनता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
