Ranchi: रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर ओरमांझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्कर यूपी नंबर की VERNA कार में सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स में छिपाकर बुण्डू से हजारीबाग अफीम ले जा रहे थे. एक आरोपी पर पहले से मर्डर का केस दर्ज है. गिरफअतार आरोपी में ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित अशोक गुप्ता का किरायेदार रॉबिन राज और दशमफॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी के रहने वाले सुखलाल मुण्डा का नाम शामिल है.

कैसे हुई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली कि UP नंबर की कार से भारी मात्रा में अफीम की तस्करी हो रही है. मुख्यालय प्रथम डीएसपी रांची और ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित हुई. NH-20 पर भेड़ा पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई. इसी दौरान सिल्वर रंग की VERNA कार UP15BW-9495 आती दिखी. पुलिस को देख कार चालक भागने लगा. घेराबंदी कर कार रोकी गई. पूछताछ में दोनों युवक घबराने लगे. कार की चालक सीट और बगल वाली सीट के पीछे बने लॉक बॉक्स को सुखलाल मुण्डा के पास मिली चाभी से खोला गया. चालक सीट के पीछे से 7 किलो और बगल वाली सीट के पीछे से 5 किलो, कुल 12 किलो अफीम बरामद हुए. DD कीट से जांच में अफीम की पुष्टि हुई. इस संबंध में ओरमांझी थाना (कांड सं0-101/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *