Patna: सारण जिले के इशुआपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने आस्था को शर्मसार कर दिया. लौंवा गांव स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर भगवान राम-लक्ष्मण-सीता की अष्टधातु मूर्ति समेत कीमती सामान पार कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबित रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सुबह जब पुजारी सफाई और आरती के लिए मंदिर पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही मढ़ौरा-2 एसडीपीओ और पुपरी ओपी मशरख अंचल की टीम घटनास्थल पहुंची. इशुआपुर थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
