Patna: रजौन थाना क्षेत्र के रूपसा एवं पत्तीचक गांव के बीच 26 मई को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस घटना में मिथलेश यादव उर्फ विडियो यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कुदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. घटना में शामिल मुख्य शूटर सैमूल साह को पुलिस गिरफ्तार कर लियाहै. रजौन थाना क्षेत्र के लहोरिया गोपालपुर के रहने वाले गिरफ्तार शूटर के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है. सैमूल कुमार साह पर रजौन थाना में हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 8 मामले दर्ज हैं.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए बांका एसपी ने बताया कि 26 मई को संध्या करीब 18:00 बजे रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसा एवं पत्तीचक गांव के बीच सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने मिथलेश यादव उर्फ विडियो यादव एवं कुदन सिंह को गोली मार दिया. इसमें मिथलेश यादव उर्फ विडियो यादव की मौके पर ही मौत हो गई. एवं कुदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनका इलाज मायागंज में चल रहा है. मामले के उद्भेदन के लिए बौंसी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने अबतक घटना में शामिल 7 अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. मुख्य शूटर सैमूल साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुख्य शूटर सैमूल साह को घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *