Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में निवेश और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा किया जाए. उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण और निवेश परियोजनाओं की प्रगति का ब्योरा दिया. वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने शहरी विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, भू-अर्जन और टाउन प्लानिंग पर प्रस्तुतीकरण दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, “निवेश, औद्योगिक विकास और शहरीकरण से जुड़ी सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें. सरकार का उद्देश्य बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाना है.

मुख्यमंत्री के बड़े निर्देश

भूमि अधिग्रहण: सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी हों. प्रशासनिक बाधा तुरंत दूर करें.

औद्योगिक सुविधा: उद्योगों के लिए भूमि और बुनियादी सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराएं ताकि निवेश बढ़े और रोजगार के नए अवसर बनें.

विभागों में तालमेल: निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय रखें.

शहरी विकास: नए औद्योगिक क्षेत्रों और सैटेलाइट टाउनशिप के लिए समेकित आधारभूत संरचना का प्लान तेजी से बनाएं और लागू करें.

नियमित समीक्षा: सभी प्रोजेक्ट की समयबद्ध पूर्णता के लिए रेगुलर मॉनिटरिंग हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed