Ranchi: जमशेदपुर पुलिस ने आर्म्स तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य सैयद अदनान मिर्जा को गिरफ्तार किया है. आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01DF9259) से 2 देसी पिस्टल, 7 गोली और 2 मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी आजाद नगर से अपने गिरोह को हथियार-गोली सप्लाई करता था. पूछताछ में सैयद अदनान ने कबूला कि वह अपने गिरोह के सदस्यों और अन्य को जरूरत के अनुसार हथियार-गोली उपलब्ध कराता था. विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है.
सीट के नीचे छिपाकर रखे थे हथियार
एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स तस्कर गिरोह का सदस्य जुगसलाई क्षेत्र में आने वाला है. डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले 27 वर्षीय सैयद अदनान मिर्जा को सफेद स्विफ्ट डिजायर के साथ पकड़ा. आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के बाद कार की पीछे की सीट के नीचे छोटे गड्ढे में छिपाकर रखे 2 लोहे के देसी पिस्टल और मैगजीन में 7.65 mm के 7 गोली लोडेड अवस्था में मिले. दो एड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किए गए. इस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड सं0-45/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी सैयद अदनान मिर्जा के खिलाफ गोलमुरी थाना (कांड संख्या-80/23) में पहले से केस दर्ज है.
