Ranchi: कोडरमा के डोमचांच विद्युत कार्यालय का लेखापाल को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी लेखापाल सुनील कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है.
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार राजु कुमार यादव ने एसीबी को लिखित आवेदन दिया. शिकायतकर्ता अपने निरूपडाही स्थित ईंट प्लांट के लिए 10 अक्टूबर 2023 को नेरपुर स्थित विद्युत कार्यालय, डोमचांच से विद्युत कनेक्शन लिया था. इनका ईंट प्लांट का काम बंद हो जाने के कारण उक्त बिजली कनेक्शन बंद करवाने एवं बकाया बिल को इनके द्वारा जमा किये गये सिक्युरिटी मनी से काटने के लिए 9 जुलाई 20205 को झुमरी तिलैया विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता कार्यालय में आवेदन दिया था. आवेदन को विद्युत कार्यालय डोमचांड के जेई को भेजा गया, जिसके आलोक में विद्युत कार्यालय डोमचांच के जे०ई० के द्वारा उक्त बिजली कनेक्शन बंद करके पत्रांक-193, दिनांक-22.10.2025 के माध्यम से पुनः कार्यापालक अभियंता कार्यालय, झुमरी तिलैया भेजा गया. सिक्युरिटी मनी रिफंड करने के लिए जब शिकायतकर्ता लेखापाल सुनील से मिले तो उनके द्वारा परिवादी को बोला गया कि सिक्युरिटी मनी रिफंड करने के लिए प्रतिवेदन राँची भेजना पडता है. यदि सिक्युरिटी मनी रिफंड लेना है तो प्रतिवेदन राँची भेजने के लिए 15,000 रू० देना पडेगा. एसीबी जब आवेदन का सत्यापन कराया तो आरोपी सुनील कुमार द्वारा आवेदक राजु कुमार यादव से 5,000 रूपया रिश्वत मांगने का आरोप सत्य पाया. सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर हजारीबाग एसीबी थाना (कांड सं0-04/26) में मामला दर्ज किया गया. एसीबी की टीम गुरुवार को समप्रत्ति लाईनमैन प्रतिनियुक्त सहायक बिल सुधार मामले विद्युत आपूर्ति प्रमंडल झुमरी तिलैया के द्वारा आवेदक राजु कुमार यादव से 5,000 रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
