Ranchi: शराब के नशे में दूसरी पत्नी लात-घूस्सा से मारकर हत्या करने वाला आरोपी पति को चाईबासा के मनोहरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी चरण महली चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बाजार का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को सूचना मिली कि मनोहरपुर एतवार बाजार के अन्दर जमीन पर एक शव पड़ा हुआ है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वादिनी का फर्दबायन पर मनोहरपुर थाना (कांड संख्या- 23/26) में मामला दर्ज किया गया. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल चरण महली को गिरफ्तार किया. अपराध स्वीकारोक्ति बयान में आरोपी अपना अपराध स्वीकार किया है और बताया कि मैं शराब के नशे में आकर अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुवा को लात-घूस्सा से मारकर हत्या कर दिया.
