Ranchi: बोकारो पुलिस ने महिला के हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला के पति का दोस्त निकला. दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला का गला काटकर हत्या कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन आरोपी महिला के पति के साथ शराब पीया था. पति जब घर में सो गया तो आरोपी अपने घर जाने लगा. तो कुआं पर दोस्त की पत्नी को अकेले नहाते देखा. इसी दौरान छेड़छाड़ करने लगा, तो महिला ने विरोध की. विरोध करने पर आरोपी चाकू निकालकर गला काट दिया. नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी पिन्टू कुमार महतो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सूचना मिली कि नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम चपरी में एक महिला का गला काट कर हत्या कर दिया गया है. सूचना पर पुलिस छानबीन के बाद नावाडीह थाना (कांड सं0-36/26) में मामला दर्ज किया. बेरमो (तेनुघाट) एसडीपीओके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी पिन्टु कुमार महतो को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त धारधार खून लगे चाकू को जप्त किया गया. आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध एक मामला दर्ज है.
