Patna: तिथि निर्धारित होने के बावजूद एसपी के निरीक्षण संबंधित तैयारी नहीं करने वाले पौआखाली थानेदार को निलंबित कर दिया गया है. किशनगंज एसपी पौआखाली थाना के निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण संबंधी कोई तैयारी नहीं करने एवं पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं करनें के लिए पौआखाली थानाध्यक्ष एसआई अंकित सिंह को निलंबित किया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज एसपी संतोष कुमार गुरुवार को पौआखाली थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पौआखाली थाना का वर्ष 2023 से तत्कालीन एसपी स्तर सहित विभिन्न पंक्ति के पुलिस पदाधिकारी द्वारा थाना का 07 बार निरीक्षण किया गया जिसमें मात्र एक के ही निरीक्षण में दिये गये निर्देशो का अनुपालन किया गया है. पूर्व से तिथि निर्धारित होने के बावजूद भी पौआखाली थानेदार द्वारा निरीक्षण संबंधित कोई भी तैयारी नहीं की गई और न ही तत्कालीन एसपी द्वारा निर्गत निरीक्षण टिप्पणी का भी अनुपालन किया गया. थानाध्यक्ष अंकित सिंह के कर्तव्यहीनता, मनमानेपन एवं वरीय पदाधिकारी के आदेशोल्लंघन, अनुशासनहीनता एवं एक अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है और उनसे विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed