Ranchi: एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीजीपी ने मंगलवार को प्रशिक्षण संस्थान अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में उद्घाटन किया. राज्य के सभी जिलों के थानेदार इसमें भाग लेगे. नौ सत्रों में यह एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा. झारखण्ड राज्य के सभी जिलों के पुलिस थाना, ओपी प्रभारियों को उनकी कार्यकुशलता, जनता के बीच कुशल व्यवहार, पारदर्शिता के साथ कार्य करना, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, जनसंपर्क व्यवहार एवं नवीन विधिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए रांची स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विधालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के पुलिस थाना, ओपी प्रभारियों को प्रस्तावित एक दिवसीय प्रशिक्षण को 5, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28, 29 मई को 09 विभिन्न सत्रों में निर्धारित किया गया है. प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण में शामिल होने वाले प्रभारियों को Police Behaviour with Public/SOPs related to Media Briefing/Mandatory provisons of BNSS related to Women & Children Victims/Provisons related to Search & Seizures/Provisons of FSL Team as per BNSS/As per BNSS Prosecution related issues/CCTNS Capsule Courses (Go line of General Diary, Time Line as per BNSS, Zero FIR, E-Sakshya) विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है. मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी तदाशा मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर आईजी प्रशिक्षण ए० विजयालक्ष्मी, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, डीआईजी एसटीएफ इन्द्रजीत माहथा, डीआईजी एसआईबी संजीव कुमार, जैप डीआईजी कार्तिक एस०, कार्मिक डीआईजी सुरेन्द्र झा, डीआईजी विशेष शाखा चौथे मनोज रतन, डीआईजी बजट संध्या रानी मेहता, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम, सीआईडी डीआईजी चन्दन कुमार झा, रेल डीआईजी प्रियदर्शी आलोक, आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने अपने अनुभव से थाना प्रभारियों को व्यावहारिक सुझाव दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed