Ranchi: जामताड़ा के धरमपुर गोलीकांड का मुख्य साजिशकर्ता को नारायणपुर थाना पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी जमरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी के पास से लोडेड देशी कट्टा, एप्पल का फोन और बाईक (JH21G 9141) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि सुबह में एसपी को गुप्त सूचना मिली कि नारायणपुर थाना (कांड सं0-20/26) में दर्ज मामले के मुख्य साजिशकर्ता एवं साईबर थाना के अन्य मामले में वांछित जमरुद्दीन अंसारी पिता हारुण रशीद अपना घर आया हुआ है. सूचना पर नारायणपुर थाना पुलिस दलबल के साथ धरमपुर के पास ही बाईक (JH21G 9141) पर हेलमेट लगाये एक संदिग्ध को जाते देखा. पुलिस जब रोकने का ईशारा किया तो भागने लगा. भाग रहे संदिग्ध जमरुद्दीन उर्फ जमरुद्दीन अंसारी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया. तलाशी के क्रम में एप्पल का मोबाईल, लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध नारायाणपुर थाना (कांड सं0-44/26) में अलग से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गोलीकांड में अपने एवं अपने साथी का संलिप्ता स्वीकार किया. पूर्व में पाँच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं उनके पास से तीन पिस्टल, मैगजीन एंव गोली बरामद किया गया था. जमरुद्दीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध नारायणपुर, करमाटांड़ और साईबर थाना सात मामला दर्ज है.
