Ranchi: टीपीसी का सब जोनल कमाण्डर को रांची पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित धोबी टोला स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी विरम राम उर्फ विक्रम जी उर्फ अरविन्द जी लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के धोबीटोला का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर एक 9 एमएम पिस्टल, एक मैग्जीन, 7 गोली, एक मोबाइल और राउटर पुलिस ने बरामद किया है.
गिरफ्तार उग्रवादी के सम्पर्क में रहकर मदद करने वाले की भी पहचान पुलिस ने की है. जिसके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची एसएसपी को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित ईट भट्ठा में की गई फाईरिंग सहित कई उग्रवादी घटनाओं में फिरार टीपीसी का सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी, लातेहार जिला के चंदवा शहर के धोबी टोला में देखा गया है. सूचना पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल विरम राम उर्फ अरविन्द जी के मकान चन्दवा शहर स्थित धोबी टोला में स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेरा बंदी कर छापामारी कर दबोच लिया. सब जोनल कमाण्डर विरम राम उर्फ अरविन्द जी से पुछ-ताछ करने पर कई उग्रवादी घटनाओं में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र में ईट भट्ठा पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गाँव स्थित अर्धनिर्मित मकान से एक पिस्टल मैग्जीन सहित, 7 गोली, 2 राउटर एवं मोबाईल बरामद किया गया.
विरम राम उर्फ अरविन्द जी का अपराधिक इतिहास रहा है. रांची और लातेहार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 2 दर्जनों से अधिक गोली बारी एवं आगजनी के घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है.

15 वर्षों से रांची के ग्रामीण इलाके में था सक्रिय

पुलिस को पुछताछ में बताया कि विगत 15 वर्षों से टीपीसी से जुड़ा हैं तथा बुढ़मू, ठाकुरगाँव, पतरातु, खलारी, कांके, केरेडारी, पिपरवार, पिठोरीया मैक्लुस्कीगंज, रातु थाना क्षेत्र में सब जोनल कमाण्डर के रुप में कार्यरत है. यह संगठन में रहकर जमीन कारोबारीयों, ठिकेदारों, ईंट भट्ठा मालिकों, कोयला व्यवसायियो तथा क्रेसर मालिकों को फोन पर धमकी देकर लेवी की मांग करता है तथा नहीं देने वाले पर फौजी कार्रवाई के तहत गोली बारी, आगजनी की घटना को अंजाम देता है. विरम राम उर्फ अरविन्द जी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती थी. दस्ता के कई सदस्य पूर्व में पकड़े गये हैं तथा शेष बचे सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इनकें सम्पर्क में रहकर इन्हें मदद करने वाले असमाजिक तत्वो की भी पहचान कर ली गई है. जिसके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *