Patna: ट्रेन को चेन पुलिंग कर शराब तस्करी और पत्थरबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरा जीआरपी ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ के रहने वाले सरोज प्रसाद, सोनू कुमार उर्फ बंटी, मिन्टू, कुमार, मोनू कुमार, गोढ़ना रोड के रहने वाले राज कुमार यादव, रंजन कुमार, राज कुमार उर्फ़ आशीष तीनों पिता- स्व० शिवाजी यादव, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप निवासी उत्तम कुमार और आरा नगर थाना क्षेत्र के आनंदनगर के रहने वाले रवि कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 6 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरा रेल थाना क्षेत्र के जगजीवन हाल्ट पर ट्रेनों में चेन पुलिंग कर शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी. इस संबंध में पवन कुमार सिंह के आवदेन के आधार पर आरा रेल थाना (काण्ड संख्या 88/26) में मामला दर्ज किया गया. इसी क्रम में 28 अप्रैल को चेन पुलिंग कर गिरोह के द्वारा कुछ यात्रियों से विवाद उपरान्त मार पीट कर जख्मी कर दिया गया एवं जगजीवन हाल्ट पर शराब उतारा गया एवं ट्रेन पर पत्थरबाजी किया गया. जिस सम्बन्ध में जय प्रकाश ठाकुर के आवदेन के आधार पर आरा रेल थाना (काण्ड संख्या 112/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी निर्देश पर दानापुर रेल डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान, आसूचना संकलन के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए गिरोह के सरगना सरोज कुमार सहित 9 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई वर्षों से शराब तस्करी से जुड़े होने एवं जगजीवन हाल्ट पर ट्रेनों में चेन पुलिंग करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने एवं घटना के दिन यात्री से विवाद उपरांत मार पीट करने की बात स्वीकार किया. गिरोह के सरगना सरोज कुमार सहित पांच आरोपी पूर्व में भी नवादा थाना, उत्पाद थाना, बक्सर थाना, रेल थाना आरा से कई मामले में जेल जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed