Ranchi: झारखंड के कई जिलों में ट्रेजरी घोटाला का मामला सामने आने के बाद जांच चल रही है. इसी बीच गुमला में भी ट्रेजरी घोटाले की सूचना मिली. जब इसकी जांच की गई तो किसी प्रकार का अवैध निकासी नही मिला.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को गुमला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से सूचित किया गया कि गुमला कोषागार से वेतन मद में अवैध निकासी की गई है. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी को अविलंब विस्तृत जाँच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया. जाँचोपरांत पाया गया कि गुमला कोषागार से वेतन मद में किसी प्रकार की अवैध निकासी नहीं की गई है.
