Patna: गोपालगंज जिले के जगतौली ओपी क्षेत्र के लाला छापर गांव में ‘दीपक ज्वेलर्स’ नाम की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. लूट के बाद अपराधी बाइक से फरार होने लगे, ग्रामीणों ने पीछा शुरू कर दिया. खुद को घिरता देख अपराधियों ने भीड़ पर फायरिंग कर दिया. इसी दौरान डबलू मिश्र का गोली लगने से मौत हो गया. एक अन्य घायल हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे दो अपराधी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने अपराधियों की अपाचे बाइक को खींचकर आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी. पुलिस दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के मिश्रचक के रहने वाले सुमित सिह और मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनवली के रहने वाले शत्रुधन राम का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 3 देशी पिस्टल, 5 गोली, 1 खोखा, 6 जोड़ा चांदी का पायल, सोना मंगटीका, नथिया, मंगलसूत्र, चैन और झुमका पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में 05-06 अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर हथुआ एसडीपीओ, जगतौली थानाध्यक्ष भोरे थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया. घटना के दौरान ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया. जिस क्रम में अपराधियों ने फायरिंग किया, जिसमें दो ग्रामीणों को गोली लगी. अपराधियों के गोली से भारे थाना क्षेत्र के सिसई मठिया निवासी साहसी नागरिक बब्लु मिश्रा उर्फ डब्लू मिश्रा की मौत हो गई तथा एक ग्रामीण जख्मी है जिनका स्वास्थ्य की स्थिति नियंत्रण में है. इसी क्रम में कुछ अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अपराधियों को तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिवान के बडहरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया. गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी गोलू उर्फ शुभम मिश्रा का ईलाज के दौरान पटना में मौत हो गया. घटना में शामिल अन्य आरोपी सुमित सिह और शत्रुधन राम स्थानीय नागरिकों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी के निशानदेही पर 3 देशी पिस्टल बरामद किया गया तथा 5 गोली, 1 खोखा तथा एक जला समेत दो बाईक घटनास्थल से बरामद किया गया. इस संबंध में भोरे थाना जगतौली ओपी (कांड संख्या-222/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज एसपी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ, भोरे थानाध्यक्ष भोरे एवं जगतौली ओपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम आरोपी के निशानदेही पर चांदी का पायल, सोना का मंगटीका, नथिया, मंगलसूत्र, चैन, झुमका बरामद किया गया. अन्य अपराधी की पहचान एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
