Ranchi: गुमला के घाघरा स्थित गहना घर से हथियार के बल पर आधा किलो सोना के साथ 70 हजार की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घाघरा स्थित हरिओम गहना घर में तीन बाईक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी आधा किलों सोना और 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. मामले की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. वही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है. एक तीन बाईक में एक पल्सर बाईक की पहचान हुई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. वही अपराधी की तलाश की जा रही है.
