Ranchi: राजधानी रांची की मेयर रोशनी खलखो ने निगम में जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों संग बैठक की. इस बैठक में मेयर ने रांची नगर निगम क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में निर्बाध जलापूर्ति करने के लिए योजना बनाईं तथा उन्हें अविलंब क्रियान्वयन में लाने का आदेश दिया. जो भी टैंकर को मरम्मती की आवश्यकता है उसे जल्द से जल्द मरम्मत कराकर जलापूर्ति कार्य में लगाया जाए. टैंकर/ट्रैक्टर की संख्या बढ़ाई जाए. टैंकर को भरने की व्यवस्था सिमलिया UGR तथा ITBP UGR में भी होगी. सभी खराब पड़े चापानलों को अविलंब ठीक कराया जायेगा. पूरे शहर में Hydt तथा Mini Hydt की मरम्मती का कार्य अब से चार जोन में बांट कर किया जाएगा, ताकि मरम्मती के कार्य को सुचारू ढंग से किया जा सके. इस भीषण गर्मी में ज्यादातर बोरिंग में जलस्तर नीचे चला गया है, इस बाबत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति कार्य के लिए स्थल चिन्हित कर जल्द से जल्द बोरिंग कराया जाएगा. इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो नें कहा कि निगम पूरी मुस्तैदी से मूलभूत सुविधाओं को जनता तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

मौके पर मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, परिवहन शाखा के सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार,  जलापूर्ति शाखा के अधीक्षण अभियंता प्रसून मुर्मू, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed