Patna: खगड़िया के मोहनपुर स्थित मौसी घर आई लड़की को बच्चा चोर समझकर पेड़ से बाँधकर पीटने के आरोपी शामिल दो अन्य आरोपी को चौथम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रंजीत शर्मा और जितेन्द्र शर्मा का नाम शामिल है. आरोपी चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी मोहनपुर का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो की जानकारी मिली. वायरल वीडियो में लड़की को पेड़ से बांधकर मारने-पीटने से संबंधित था. वायरल वीडियो के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तो यह बात प्रकाश में आई कि उक्त लड़की अपने मौसी के घर चौथम थाना क्षेत्र के ग्राम ठुठी मोहनपुर में आई थी जो किसी अन्य व्यक्ति के घर में जाकर बैठ गई. वहां पर बच्चा सोया हुआ था. जिस कारण उन्हें बच्चा चोर समझकर मारपीट की गई. इस संबंध में लड़की के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर चौथम थाना (कांड संख्या-135/26) में मामला दर्ज किया. मामले के संज्ञान में आने के पश्चात एएसपी-सह-एसडीपीओ सदर-01 ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. चौथम थाना पुलिस रंजीत शर्मा और जितेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया. पूर्व में आरोपी विनो शर्मा को गिरफ्तार किया गया था.
