Ranchi: झारखंड सरकार ने 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है. इनमें एडीजी से लेकर एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं. कई आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. करीब एक दर्जन जिले क एसपी को बदला गया है. एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईजी निगरानी-सब-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह पलामू को आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां, आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा, नाथू सिंह मीणा बोकारो एसपी, अनुदीप सिंह को पाकडु एसपी, प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर, मुकेश कुमार लुनायत एसपी रामगढ़, अनिमेष नैथानी एसपी चतरा, अमन कुमार एसपी हजारीबाग, कुमार शिवाशीष एसपी कोडरमा, कपिल चौधारी एसपी पलामू, शम्भू कुमार सिंह एसपी जामताड़ा, ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी, एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद, गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची, शुभम कुमार खण्डेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.

शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो, क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा, माईकेलराज एस को आईजी रेल, सुनील भाष्कर जैप आईजी, आनन्द प्रकाश पुलिस मुख्यालय, प्रतीक्षारत प्रशांत आनंद को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा, सुमित कुमार अग्रवाल, सौरव एसपी विशेष शाखा, अजय कुमार एसपी एसीबी, मनीष टोप्पो एसपी एससीआरबी, दीपक कुमार पाण्डेय एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक, दीपक कुमार शर्मा एसपी अभियान, अंजनी अंजन जैप-5, रीष्मा रमेशन जैप-9, कुसुम पुनिया जैंप-8, मूमल राजपुरोहित रेल एसपी धनबाद, दीपक कुमार आईआरबी-1 जामताड़ा, राजकुमार मेहता एटीएस एसपी, ऋषभ कुमार झा को जैप-4 के साथ में एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार, हरविन्दर सिंह एसपी विशेष शाखा के पद पर तैनात किया गया है.

निखिल राय रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति एसडीपीओ चैनपुर,प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ, राघवेन्द्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed