Ranchi: रांची के लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला शूटर को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द बाजार के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी सचिन यादव के निशानदेही पर एक देशी कट्टा, तीन गोली और आरोपी का कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 27 दिसंबर लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप एवं उनके दो साथी पुष्कर महतो एवं पिंटु कच्छप को संगठित अपराधिक गिरोह प्रिंस खान द्वारा इण्टरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर लगातार धमकी दिया जाता रहा था. उसी क्रम में जब रंगदारी का पैसे नही मिला तो अपने गिरोह गुर्गा के माध्यम से 7 मार्च को टिटोस रेस्टोरेंट में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया. जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगने से मौत हो गई थी. इस संदर्भ में एयरपोर्ट थाना (कांड सं0-12/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी ने एक एसआईटी टीम गठित किया. एसआईटी टीम कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों में से 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है. अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा घटना कारित करने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव का पहचान किया गया था. जिसके विरुद्ध लागातर छापमारी करते हुए एसआईटी टीम सचिन यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा एवं हथियार व गोली बरामद किया गया. बरामद हथियार के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना (काण्ड सं0-15/26) में मामला दर्ज किया गया है. सचिन यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध धनबाद के जोगता, राजगंज, बैंक मोड़ और पुटकी थाना में आठ मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed