Ranchi: वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश रचने वाले तीन उग्रवादी को सिमडेगा के जलडेगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बोलबा थाना क्षेत्र के अलिंगगुड़, रंगिया डीपा के रहने वाले सुबोध बड़ाईक, खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बेलासियां जराकेल के रहने वाले शिवा सिंह और रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई भरमटोली रोड खरवाकोचा के रहने वाले सुनील उरांव का नाम शामिल है. पुलिस अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि पकड़े गए तीनों आरोपी घटना का साजिश रचने में संलिप्त थे तथा क्षेत्र में हथियार सप्लाई करना और ठेकेदार एवं अन्य का मोबाईल नम्बर पता कर उपलब्ध कराता था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जलडेगा थाना क्षेत्र के लचड़ागढ़ से ओड़गा रोड तक रोड निर्माण का कार्य कर रहे SMRV JV (DB) कम्पनी के अस्थायी कैम्प कारीमाटी पांगुर जहॉ सभी कर्मचारी निवास करते थे और निर्माण कार्य में लगे वाहन को रखा जाता था. 25 जनवरी की रात में अज्ञात अपराधियों ने भय पैदा करने एवं लेवी वसूलने के उदे्श्य से कैम्प में खड़े वाहन में आग लगाने का प्रयास किया गया तथा पीएलएफआई के नाम का बैनर लगाया गया. इस संबंध में जलडेगा थाना (कांड सं0-05/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी कर 20 मार्च को घटना में शामिल 9 पीएलएफआई अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. आन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में मिली सूचना पर तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया. सुबोध बड़ाईक, शिवा सिंह और सुनील उरांव का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध सिमडेगा और खूंटी के थाने में आठ मामला दर्ज है.
