Ranchi: जेल में बंद पीएलएफआई उग्रवादी को व्यवसायी, ठेकेदारी समेत अन्य लोगो का जानकारी उपलब्ध कराने वाले संगठन से जुड़े आधा दर्जन आरोपी को खूंटी पुलिस ने हथियार-गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल निवासी विजय भोक्ता, खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी रोड के रहने वाले धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, कुम्हार टोली के रहने वाले शुभम कुमार पोद्दार, गिरजा टोली के रहने वाले निमिस गोप उर्फ हनि और रांची जिले क एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली के रहने वाले राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, 22 गोली, 13 मोबाईल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, पैनकार्ड, खरीदे गये मोबाइल फोन के रसीद, पीएलएफआई का पर्चा, नोटबुक, व्यवसायियों का नाम, पता, मो० नं० एवं व्यवसाय उल्लेख किया हुआ पृष्ठ, जमीन एग्रीमेंट के कागजात, स्वीफ्ट कार (JH01EU 2791) और XUV 500 कार (JH01BJ 0012) पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए खूंटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि खूँटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के समीप नहर के किनारे कार से आये कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ लेवी की राशि लेने एवं किसी बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में इक्ट्ठा हुए है. त्वरित कार्रवाई करने पर सभी अपराधी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच छापामारी दल तजना नदी के समीप नहर के किनारे से विजय भोक्ता,  धीरज कुमार एवं अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम को पकड़ा गया. पकड़े गए आरोपी ने अन्य साथी को रांची की ओर जाने की जानकारी दी गई. छापामारी दल आरोपी के निशानदेही पर कार्रवाई के क्रम में कालामाटी टुंगरी के पास XUV 500 कार में सवार शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनि एवं राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा को पीछा कर दबोच लिया. तलाशी लेने पर मोबाइल फोन,  दूसरे के नाम से खरीदे गये मोबाईल के रसीद, देशी पिस्टल, गोली, पीएलएफआई संगठन का पर्चा, लेवी के उठाये गये पैसों का हिसाब लिखा नोटबुक, लेवी मांगे गये व्यवसायियों, ठेकेदारों का नाम पता एवं मोबाईल नं0 का सूची, दुसरे व्यक्तियों के बैंक खाता का पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, जमीन खरीद-बिक्री संबंधित दस्तावेज एवं अन्य सामान बरामद हुआ. पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि ये लोग बडे पैमाने पर व्यवसाय ठेकेदारी व अन्य काम कर रहे व्यक्तियों के नाम, पता, मो0नं0 एवं व्यवसाय से संबंधित विवरणी लिखकर जेल में बंद पीएलएफआई संगठन के सदस्यों को भेजते है. उनलोगों के द्वारा मोबाईल फोन के द्वारा ट्वीनमी एप्प एवं जंगी एप्प के माध्यम से वर्चुअल मोबाइल नंबर जेनरेट कर व्यवसाय ठेकेदारी व अन्य काम कर रहे व्यक्तियों के फोन कॉल व व्हाट्सएप्प के माध्यम से संदेश व पर्चा भेजकर लेवी की मांग करते है. लेवी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए अपने सक्रिय सदस्यों के माध्यम से फायरिंग व धमकी भरा पीएलएफआई का पर्चा जारी करते है. पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध खूँटी थाना (कांड सं0-37/26) में मामला दर्ज किया गया है.

कई मामले में संलिप्त रहा है पकड़े गए आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़े आधा दर्जन आरोपी कई मामले में संलिप्त रहा है. 2 दिसंबर 2025 को पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फोडकर, पर्चा फेंका था. जिस संबंध में खूंटी थाना (कांड सं0-228/25) में मामला दर्ज है. 24 दिसंबर 2025 को डुगडुगिया स्थित क्रेशर प्लांट में फायरिंग कर दहशत फैलाने एवं पर्चा फेंक कर लेवी मांगने का मामला सामने आया था. इस संबंध में खुंटी थाना (कांड सं0-235/25) में मामला दर्ज हैं. 23 फरवरी 26 को शराब व्यवसायी यश कुमार साहु को मोबाइल फोन से धमकी देकर लेवी की मांग किया था. नहीं देने पर व्हाट्सएप्प के माध्यम से पर्चा जारी कर जान मारने की धमकी दिया था. इस संबंध में खूंटी थाना (कांड सं0-27/26) में मामला दर्ज है. तोरपा थाना क्षेत्र के डोरमा स्थित क्रेशर प्लांट में 9 दिसंबर 2025 की रात में फायरिंग कर दहशत फैलाया. और मोबाइल फोन से लेवी का मांग किया था. इस संबंध में तोरपा थाना (कांड सं0-84/25) में मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed