Patna: आपसी विवाद में गर्म पानी में तेजाब डालकर फेककर चार लोगो को जख्मी करने वाले आरोपी दंपत्ति को किशनगंज सुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव निवासी दीपक सिंह और उसकी पत्नी कौनी देवी का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को करीब 8 बजे रात्रि में सुखानी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी पर गर्म पानी में तेजाब डालकर फेंक दिया. जिसमें भेलु दास, सुशांत दास, मनोज ठाकुर, भुला सहनी आंशिक रूप से जख्मी हुए. सूचना पर सुखानी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहाँ पर उनका चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार किया. स्थिति सामान्य होने के बाद जख्मी को उनके घर भेजा गया. इस संदर्भ में पिंकी दास के लिखित आवेदन के आधार पर सुखानी थाना (कांड संख्या-15/26) में मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए दीपक सिंह और कौनी देवी को गिरफ्तार किया. घटनास्थल से तेजाब रखा बोतल जप्त किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed