Ranchi: होली त्योहार के मद्देनजर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बानाए रखने के लिए पूरे जिले में भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर पुलिस विशेष निगरानी बनाए हुए है. पुलिस किसी भी अकास्मात की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
सिमडेगा एसपी द्वारा भी क्षेत्र में घूम-घूम कर निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जयाजा लिया गया. साथ ही एसपी ने आम लोगों से भी मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी और आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया. एसपी ने विभिन्न चौक-चौराहों, गलियों एवं मंदिरों के आस-पास पोस्ट में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एव कर्मियों के साथ भी मुलाकात किए तथा होली की शुभकामनाएं दी. सभी को अपने पोस्ट पर बने रहने एवं सतर्कता के साथ विशेष निगरानी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
