Patna: ओडी ड्यूटी से गायब पीटीसी के साथ महिला पुलिसकर्मी को दरभंगा एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. केवटी थानाध्यक्ष के जांच रिपोर्ट के आधार पर ओडी में तैनात पीटीसी राधेश्याम राम और महिला सिपाही लक्ष्मी कुमार को सस्पेंड किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार केवटी थानाध्यक्ष के कार्यालय द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में क्रमशः उल्लेख किया गया है कि केवटी थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही लक्ष्मी कुमारी 3 मार्च से बिना किसी सूचना के अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित है. वही पीटीसी राधेश्याम राम 2 मार्च की रात करीब 22:00 बजे से 3 मार्च को 08:00 बजे तक ओडी ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया गया था, परन्तु राधेश्याम राम 3 मार्च की रात 00:30 बजे के बाद अपना ड्यूटी छोड़कर बिना किसी सूचना के कहीं चला गया. थानाध्यक्ष के फोन से पूछने पर राधेश्याम राम ने बताया कि लहेरियासराय कपड़ा खरीदने आ गये हैं, परन्तु 4 मार्च तक अपने कर्त्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए है. केवटी थानाध्यक्ष द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में महिला सिपाही लक्ष्मी कुमारी एवं पीटीसी राधेश्याम राम को कर्त्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *