Ranchi: झारखंड में 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना के बीच अंतिम परिणाम आने का लोग इंतजार कर रहे है. 23 फरवरी को राज्य के 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए मतदान के बाद मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरु हुआ जो अबतक जारी है. पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद शबरी पाल ने जीत दर्ज की. हजारीबाग के मेयर पद पर अरविंद राणा ने प्रतिद्वंद्वी सरफराज को शिकस्त देकर जीत दर्ज किया है. रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए रोशनी खलखो आगे चल रही है. जामताड़ा नगर पंचायत में आशा गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया है. गोड्डा के महगामा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए  प्रबोध सोरेन ने जीत का परचम लहरा दिया. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा है कि धनबाद को छोड़कर, 47 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में मतगणना आज पूरी होने की उम्मीद है. धनबाद नगर निकाय में मतगणना शनिवार तक पूरी हो सकती है क्योंकि वहां नौ चरणों की मतगणना होगी.

रांची नगर निगम चुनाव में जीते हुए पार्षदों के नाम

वार्ड 01 से नकुल तिर्की

वार्ड0 2 – सविता कच्छप

वार्ड 04 अमित मुंडा

वार्ड 07 मीनू देवी

वार्ड 08 में किरण खलखो

वार्ड 09 प्रीति रंजन

वार्ड10 संगीता देवी

वार्ड 13 – पवन तिर्की

वार्ड 14 – अंजू देवी

वार्ड- 16 सलाउद्दीन उर्फ संजू

वार्ड-17 फातिमा सलाउद्दीन

वार्ड 19 – गीता कुमारी

वार्ड 20 – सुनील यादव

वार्ड 21 मो0 एहतेशाम

वार्ड 22 मो0 असलम

वार्ड 25 – सुषमा राज, पेंडिंग

वार्ड 26 – प्रदीप कुमार

वार्ड 27 – बबली सोनी

वार्ड 29 – सुनील यादव

वार्ड 31 – नीरज कुमार

वार्ड 33 – कुमुद कुमारी झा

वार्ड 37- परमेश्वर सिंह

वार्ड 38 – अवधेश ठाकुर

वार्ड 39 – शीला देवी

वार्ड 40 – सुचिता रानी राय

वार्ड 41 – नीलम चौधरी

वार्ड 42 – ममता देवी

वार्ड 44 – परमजीत सिंह

वार्ड 48- अमित मिंज

वार्ड 49 – जमीला खातून

जुगसलाई नगर परिषद से जीते वार्ड पार्षद

वार्ड संख्या 12: सुरेश शर्मा

वार्ड संख्या 13: गुलबहार बेगम

वार्ड संख्या 14: सत्यनारायण अग्रवाल

वार्ड संख्या 15: सुरेन्द्र कौर रेखी

वार्ड संख्या 16: सौरभ रजक

वार्ड संख्या 17: प्रवीन सेठी

वार्ड संख्या 18: अनिल मोदी

वार्ड संख्या 19: राखी सिंह

वार्ड संख्या 20: नेहा सिंह

वार्ड संख्या 21: अर्चना दुबे

वार्ड संख्या 22: शिल्पा तापडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *