Patna: महिला डॉसर के साथ अशोभनीय हरकत करने वाले बक्सर बगेनगोला थाना में प्रतिनियुक्त एएसआई को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. डुमरांव एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसआई मनीष कुमार को सस्पेंड किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के बगेनगोला थाना में प्रतिनियुक्त एएसआई मनीष कुमार द्वारा एक महिला डॉसर के साथ भोजपुरी गाने पर अशोभनीय हरकत करते हुए विडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में बक्सर एसपी ने संज्ञान लेते हुए डुमरांव एसडीपीओ को वायरल वीडियो के जांच के लिए निर्देशित किया गया. डुमरांव एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर वायरल वीडियो के प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने पर एएसआई मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर सस्पेंड कर दिया गया.
बक्सर पुलिस स्पष्ट करती है कि पुलिस बल की गरिमा, अनुशासन एवं आचरण नियमावली के विरूद्ध किसी भी प्रकार के कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.
