Ranchi: हजारीबाग में मोरांगी फोर लाईन के पास राहुल दूबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी और टिपू खान उर्फ तौफिक आलम का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से बाईक, दो देशी पिस्टल और 7.65 एमएम का 6 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुज्जू स्थित कोलियरी एरिया में दहशत बनाने के लिए राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्यों द्वारा गोली फायरिंग करने की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए एन्टी क्राईम चेंकिग एवं छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के क्रम में मोरांगी फोर लाईन के पास राहुल दूबे गैंग के सक्रिय सदस्य सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी और टिपू खान उर्फ तौफिक आलम को गिरफ्तार किया गया. सादिक खान के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल, चार गोली एवं टिपू खान के पास से लोडेड देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद किया गया. इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना (कांड सं0-41/26) में मामला दर्ज किया गया है.
