Ranchi: कोडरमा के सतगावां में गजहड टोला स्थित प्राथमिक सरकारी स्कूल से हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद बिहार के जहानाबाद जिले के भेलावार ओपी क्षेत्र के मई का का रहने वाला है. दो कार्रबाईननुमा देशी रायफल, दो देशी रायफल, 5 गोली और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बीते रात गुप्त सूचना मिली कि सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया के गजहड टोला में एक संदिग्ध को दो दिनों से देखा जा रहा है, जो गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल में रात्रि को सोता है और किसी को भी अपना नाम व पता नहीं बता रहा है. इसके पास अवैध हथियार होने की प्रबल संभावना है. सूचना पर सतगावां थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल को घेराबंदी कर छापामारी की गयी. जिस क्रम में स्कूल की सीढी के नीचे सोये अवस्था में संदिग्ध रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद को पकड़ा गया. उस स्थान की तलाशी लेने पर मोबाईल, प्लास्टिक के बोरा से 4 सिंगल शॉट हथियार एवं 5 गोली बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बिहार के जहानाबाद जिले क बिशुनगंज ओपी में एक मामला दर्ज है.
मजदूरी से नही चला खर्चा तो करने लगा हथियार सप्लाई
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शादी के बाद रामगढ में परिवार सहित किराये के मकान में रहते थे तथा मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे. लेकिन मजदूरी से खर्चा नहीं चल रहा था. इसी बीच नालंदा जिले के जैयतीपुर निमडा के रहने वाले व्यक्ति कौशल से संपर्क हुआ. जिससे नये व पुराने हथियार खरीदकर बिक्री करने लगे. इसी बीच सतगावां-गोविंदपुर क्षेत्र में हथियार की बिकी के लिए कौशल से 4 हथियार एवं 5 गोली खरीदकर कटैया के गजहड टोला आ गए. यहाँ आकर कटैया के गजहड टोला में स्थित सरकारी विद्यालय में रहने लगे. गॉव के किसी आदमी ने अपने घर में रहने नहीं दिया. इसलिए रात को विद्यालय की सीढी के नीचे सोते थे तथा वहीं बोरा में लिपटे हथियारों को साथ में रखते थे. दिन में हथियारों को जंगल में छुपा देते थे. फिर रात्रि होने पर हथियार सहित विद्यालय आते थे एवं सीढी के नीचे छुपकर सो जाते थे. इस संबंध में सतगावां थाना (कांड सं0 14/26) में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुट गई है.
