Patna: भू-माफियाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे वांछित अपराधी समेत चार आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज निवासी बादल राय, खाजेकला थाना क्षेत्र के लालाटोली निवासी कुणाल राज, दीरारगंज थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी जितेद्र कुमार और आकाश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2 देशी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 9 गोली, 5 मोबाईल और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया है. हाल ही में पकड़े गए अपराधियों ने आलमगंज थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर अपने विरोधियों पर दो बार जानलेवा हमला किया था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा पटना जिला का वांछित अपराधी बादल राय एवं 3 अन्य सहयोगी अपराधी को पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में आलमगंज थाना (कांड संख्या 136/26) में मामला दर्ज किया गया हैं. एसटीएफ आसूचना प्राप्त हुई कि पेशेवर अपराधी बादल राय दीदारगंज एवं पटना सिटी के भू-माफियाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना कारित करने की योजना बना रहा है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी बादल राय उर्फ बादल गोप के विरूद्ध पटना जिला के कई थानों में हत्या एवं आर्म्स एक्ट सहित 7 मामले पूर्व से दर्ज है.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed