Ranchi: गोड्डा पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए सात आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तार आरोपी में पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के विजय भगत, प्रीतम कुमार यादव, जोगेन्द्र कार, सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मुन्ना यादव, रविन्द्र कुमार, फुलसर कुमार और देवदॉड़ थाना क्षेत्र के शहबाज अंसारी का नाम शामिल है. 40 किग्रा गांजा, 90 बोरी में शराब की बोतल, 2 जार नकली शराब, सीलर मिक्सर, मिक्सर मोटर, मिक्सर फैन, बॅन्शीला टॉवेल्वेला मशीन, एल्कोहल मीटर, यूपी सरकार का होलो ग्राम 1 बंडल, रॉयल चैलेंज कम्पनी का लेबल 1 बंडल, मिलाने वाला कलर, सिनट्क्स, खाली प्लास्टिक का बोतल 05 काटून, बोतल में लगने वाला ढक्कन, 4 ड्रम, एक आल्टो कार (JH170 2308), बाईक (JH04J 2661) औऱ मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार गोड्डा एसपी के आदेश पर नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन छापामारी की जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि देवडाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सियरकटिया स्थित पुराना खदान के पास बने एलवेस्टर के मकान में नकली विदेशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है. साथ ही उक्त स्थल से भारी मात्रा में गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में देवडाड़, पोडैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, मुफ्फसिल, गोड्डा नगर थाना का सामुहिक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल सियरकटिया बंद पड़े खदान के पास एलवेस्टर मकान की घेराबंदी करते हुए तालाशी लेने पर एक बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का उद्धभेदन हुआ, जिसमे भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब के साथ-साथ अवैध गांजा का बड़ा खेप भी बरामद किया गया. तथा फैक्ट्री के मुख्य संचालकों के साथ-साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में देवडाड़ थाना (कांड संख्या-04/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed