Ranchi: हजारीबाग के आराभुसाई आदिवासी टोला स्थित जंगल चल रहे नकली शराब कारोबार का खुलासा करते हुए कटकमसांडी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में शराब निर्माण सामग्री के साथ शराब बरामद किया है. हालांकि मौके पर से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. मौके पर से 200 खाली बोतल, IMPERIAL BLUE का भरा हुआ पांच बोतल शराब, ICONIC WHITE कंपनी का शराब भरा हुआ बोतल, MCDOWELLS कंपनी का बिना ढक्कन का शराब का भरा हुआ बोतल, 500 पीस ढक्कन, 100 पीस स्टीकर, GOVT. तथा EXCISE DEPT लिखा हुआ तथा एक अन्य स्टिकर जिस पर IMPERIAL BLUE FOR SALE IN PUNJAB ONLY लिखा और 10ली0 स्प्रीट पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाई के आदिवासी टोला के जंगल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुत्लाई के आदिवासी टोला के जंगल में के पास पहुँचा तो देखा कि एक मिट्टी का झोपड़ीनुमा घर बना हुआ है. छापामारी टीम जैसे ही झोपड़ी की ओर जा रहे थे. शराब तस्कर पुलिस को देखकर ल जंगल की और भागने लगा, छापामारी दल पीछा किया, परन्तु जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहा. स्थानीय चौकीदार ने आरोपी का पहचान कर लिया है. झोपड़ी का तलाशी में काफी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण करने के लिए सामग्री बरामद किया गया. इस संदर्भ में कटक्रमसाठी थाना (काण्ड संख्या 21/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed