Ranchi: टोरी रेलखंड में कोयल नदी पर स्थित पुल में दरार आ जाने के वजह से परिचालन पर असर पड़ा है. कई ट्रेने प्रभावित हुई है. की ट्रेन का मार्ग बदला गया है. कई ट्रेने रद्दा कर दी गई है. रांची रेल मंडल के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड के अंतर्गत नागजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 के पिलर संख्या चार एवं पांच के मध्य दरार आ जाने की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
इन ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन
ट्रेन संख्या 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज दिनांक 04/01/2026 को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी-होकर-चलेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन का टोरी स्टेशन पर ठहराव होगा.
ये ट्रेनें रहेगी रद्द
ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक रांची से रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/01/2026 से 08/01/2026 तक सासाराम से रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का आंशिक समापन
ट्रेन संख्या 68017/68018 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा. इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 68027/68028 रांची–टोरी–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/01/2026 से 07/01/2026 तक टोरी के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा. इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ-टोरी–नगजुआ के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 68039/68040 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/आंशिक प्रारम्भ होगा. इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचलन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 68037/68038 रांची–लोहरदगा–रांची मेमू पैसेंजर का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04/01/2026 से 07/01/2026 तक लोहरदगा के स्थान पर नगजुआ स्टेशन से आंशिक समापन/ आंशिक प्रारम्भ होगा. इस अवधि में इन ट्रेनों का नगजुआ–लोहरदगा–नगजुआ के बीच परिचलन रद्द रहेगा.
बड़ा हादसा टला
मिली जानकारी के अऩुसार रांची से लोहरदगा आ रही मेमो ट्रेन आरएल-3 को रविवार को उस वक्त रोक दिया गया जब कोयल नदी पर बने भक्सो रेलवे पुल के पांच नंबर पिलर में दरार आने की जानकारी मिली. रेल कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को पुल से पहले ही रोक दिया. लोहरदगा स्टेशन से कुछ दूरी पहले कोयल नदी रेलवे पुल के समीप ट्रेन के पहुंचते ही वहां मौजूद रेलवे कर्मियों को पुल के पिलर और गाटर में क्षति की सूचना दिया. इसके बाद बिना देरी किए ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया.
