Ranchi: हजारीबाग के नुतननगर से देश के विभिन्न हिस्सों में सेक्सटार्शन में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो सगा भाई समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विवेक कुमार, बादल मंडल, भाई दीपक मंडल औऱ शेखर कुमार का नाम शामिल है. चारो आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुतननगर का रहने वाला है. आरोपी के पास से 12 मोबाईल, 16 सीम कार्ड, 12 विभिन्न बैंको का डेबिट कार्ड और 5 पैन कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुतननगर के पास ई- स्कोर्ट सर्विस के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन साईबर ठगी एवं सेक्सटार्शन में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह सक्रिय है. जो कुछ मोबाइल नंबरो के माध्यम से फर्जी वेबसाईटों पर विज्ञापन डालकर आजमनों को स्कोर्ट सर्विस का झांसा देकर यूपीआई डिजिटल माध्यमों से रुपये की ठगी करते है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व एक छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुतननगर पहुँचा तो देखा कि 4 संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे भागने के दौरान पकड़ लिया गया. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना (काण्ड संख्या-207/25) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed