Patna: ड्यूटी में लापरवाही और पीड़ित के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले बनियापुर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. सदर-2 के एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर बनियापुर थानाध्यक्ष एसआई दिनेश कुमार यादव को निलंबित करते हुए लाईन हाजिर कर दिया गया है. 24 नवंबर को बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला में मारपीट और चाकूबाजी मामले में थानाध्यक्ष त्वरित कार्रवाई नहीं किया. साथ ही पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार किया. मामला संज्ञान में आने के बाद सदर-2 के एसडीपीओ को जांच का निर्देश दिया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है.
वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनियापुर थाना क्षेत्र के परसा टोला में 24 नवंबर की रात में मारपीट मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई न करने व पीड़ित पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप के संबंध में एसडीपीओ सदर-2 के जांच रिपोर्ट मिलने पर बनियापुर थानाध्यक्ष के विरूद्ध पीड़ित पक्ष द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दिनेश कुमार यादव को निलंबित करते हुए लाईन हाजिर कर दिया. वही विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है. सारण पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं आमजनों के साथ अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नही किया जायेगा तथा ऐसा करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.
