Patna: अपर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बाहरी व्यक्ति को बैठा देख निरीक्षण में पहुंचे एसएसपी भड़क उठे. बिना रोक टोक थाना में प्रवेश करने एवं गोपनीय दस्तावेजों के आदान प्रदान करने में भूमिका को लेकर भेल्दी थानाध्यक्ष एवं चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है. वही थानाध्यक्ष एसआई हरेराम कुमार एवं चौकीदार शैलेन्द्र कुमार से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते रात सारण एसएसपी भेल्दी थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में अपर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर एक बाहरी व्यक्ति को अवैध रूप से बैठा देखा गया. मामले को लेकर मढ़ौरा एसडीपीओ को से मामले की जांच कराई गई. एसडीपीओ ने भेल्दी थानाध्यक्ष एवं चौकीदार की भूमिका के संबंध में जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौप दिया. जांच रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया कि अवैध रूप से कुर्सी पर बैठे व्यक्ति स्वयं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से पारा विधिक स्वयंसेवक बताता है. परंतु उसके कार्यकाल की वैधता संबंधी कोई भी संतोषजनक प्रमाण उपलब्ध नहीं कराया गया. साथ ही मोबाइल फोन के डाटा परीक्षण में भेल्दी थाना से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों का उसके द्वारा अवैध रूप से आदान-प्रदान किया जाना पाया गया. जो थाना की गोपनीयता के गंभीर उल्लंघन का स्पष्ट संकेत है. प्राप्त तथ्यों के अनुसार थानाध्यक्ष द्वारा उक्त व्यक्ति के थाना परिसर में अनियमित एवं अवरोध-रहित प्रवेश को रोका नहीं जाना तथा गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान पर थानाध्यक्ष हरेराम कुमार एवं चौकीदार शैलेन्द्र कुमार की भूमिका को उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतना परिलक्षित करता है. एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आलोक में दोनों कर्मियों की प्रथम दृष्टया संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर एसएसपी ने भेल्दी थानाध्यक्ष हरेराम कुमार एवं चौकीदार शैलेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया. साथ ही विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed