Ranchi: रांची के अरगोड़ा में डीएभी कपिलदेव के नजदीक गांजा बेचने पहुंचे स्कूली सवार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है. सूचना पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डीएभी कपिलदेव के पास कडरु एकता नगर के रहने वाले स्कूटी चालक सौरभ डे को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में 1.600 किग्रा गांजा के साथ स्कूटी (JH01FQ-6442) बरामद किया गया. इस संबंध में अरगोड़ा थाना (कांड संख्या 238/25) में मामला दर्ज किया गया है.
