Saharsha: सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के मोहनपुर में रेफरल अस्पताल में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है. आशंका जताया जा रहा है कि मारपीट के वजह से मौत हुई है. घटना शनिवार रात की है. मृतक की पहचान बउआ मिश्र के पुत्र शुगा मिश्र के रुप में की गई है.

जानकारी के मुताबित मोहनपुर स्थित काली मंदिर के पीछे निर्माणाधीन रेफरल सरकारी अस्पताल में शुगा मिश्र का शव बरामद किया गया. मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था. जो इधर-उधर मांग कर और चोरी कर जीवन यापन करता था. इसी दौरान मारपीट किया गया. जिस वजह से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर नवहट्टा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया. घटनास्थल पर एफएसएल और डीआईयू की टीम को बुलाया गया. वही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक एसआईटी का गठन किया गया. सहरसा एसपी ने गठित टीम को घटना के सभी पहलुओ पर जाँच-पड़ताल करते हुए त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed