Ranchi: घाटशिला उपचुनाव को लेकर आईजी अभियान-सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ माईकलराज एस शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में 11 नवम्बर को को होने वाले घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव में तैनात किए जाने वाले केन्द्रीय सुरक्षा बल एवं राज्य पुलिस बल के संबंध में सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी-सह-स्टेट फोर्स कोऑर्डिनेटर साकेत कुमार सिंह के साथ बैठक की गई. बैठक में बलों को चुनाव डियुटी के दौरान प्रतिनियुक्ति किये जाने वाले केंद्रीय सुरक्षा बल एवं राज्य पुलिस बल के सुरक्षित आवासन की व्यवस्था आदि करने तथा उनके सुरक्षित गमनागमन के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा की गयी. इस चुनाव के लिये 10 सीएपीएफ की प्रतिनियुक्ति करना प्रस्तावित है एवं इसके अतिरिक्त राज्य स्तर से भी बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. बैठक का उद्देश्य यह है कि चुनाव कार्य के लिये प्रतिनियुक्त बल आदि का आपसी समन्वय स्थापित रहे जिससे शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया जा सकें. इस बैठक में उक्त के अतिरिक्त जैप डीआईजी कार्तिक एस, डीआईजी जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट-सह चुनाव कोषांग धनंजय कुमार सिंह, डीआईजी सीआईएफएफ-नोडल पदाधिकारी अराधना उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed