Ranchi: पथरगामा बाजार से चोरी के मारुति स्विफ्ट का कलर बदल फर्जी नंबर लगा वारदात को अंजाम देने निकले चार अपराधी को पुलिस तेलनीमोड़ के पास से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में पथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप निवासी प्रीतम कुमार, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बभनिया पारसी निवासी लक्ष्मण मारैया, साहेबगंज जिले के जिरबाबारी थाना क्षेत्र के चानन निवासी विक्रम कुमार दास और बिहार के भागलपुर जिले के इसीपुर थाना क्षेत्र के माधुरी सिवानपुर निवासी तेतर कुमार दास का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से मारुति स्विफ्ट (BR-6BH-7339), स्पार्क एलएस (WB-20H-3481) और होंडा एसपी बाईक (BR-11AD-9466) बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिये लगातार छापामारी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पथरगामा थाना क्षेत्र के तेलनीमोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान महागामा की ओर से आ रही एक अल्मुनियम कलर की मारुति कार (BR-6BH-7339) को रुकने का इशारा किया गया,  तो पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास किया. इस गाड़ी के पीछे एक स्पार्क एलएस कार (WB-20H-3481) भी भागने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस के जवान दबोच लिया. जांच के क्रम में पता चला कि गाड़ी चोरी का है. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने स्वीकार किया कि मारुति स्विफ्ट कार को पथरगामा बाजार से चोरी किए थे. और कलर बदलकर उसमें फर्जी नंबर लगाकर चोरी की नियत से गोड्डा पथरगामा की ओर जा रहे थे. इस संबंध में पथरगामा थाना (कांड संख्या-161/ 25) में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

प्रीतम कुमार, विक्रम दास व लक्ष्मण मोरिया का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध आठ मामले दर्ज है. प्रीतम कुमार बिहार के भागलपुर जिले के गोराडीह थाना से शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed