Patna: खगड़िया में धाना होटल के पास हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी को महेशखुंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में मानसी थाना क्षेत्र के चुक्ती निवासी लालू कुमार और राजा जान के रहने वाले रणवीर कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2 देशी कट्टा, 1 गोली, 2 मोबाईल और 1 बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात गश्ती के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी चैधा एवं ठाठा के बीच स्थित धाना होटल के पास हथियार लहराकर आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रहा है. सूचना पर महेशखुंट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी कर 2 देशी कट्टा, 1 गोली, बाईक समेत अन्य समान के साथ लालू कुमार व रणवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरुद्ध महेशखूंट थाना (कांड सं0 147/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *