Patna: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में शामिल आधा दर्जन आरोपी कटिहार जिला के कुर्सेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में घुसो मंडल, पिंटू मंडल, भाई राजू मंडल, सारथ मंडल, भाई सदानंद मंडल और सत्यनारायण मंडल का नाम शामिल है. सभी आरोपी कुर्सेला थाना क्षेत्र के चाय टोला वार्ड नंबर-07 का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई. इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों पक्षों की ओर से कुर्सेला थाना में मामला दर्ज की गई. कार्रवाई के क्रम में दोनों पक्षों से तीन-तीन नामजद घुसो मंडल, पिंटू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल,  सत्यनारायण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. विदित हो कि पूर्व में भी इसी भूमि विवाद को लेकर कुर्सेला थाना (कांड संख्या 90/24) में मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *