Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रूपये का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया. सरकार की इस पहल से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि का लाभ विद्यार्थियों तक सीधे पहुँचाया गया. इस राशि के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उतीर्ण) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, कन्या उत्थान योजना जैसी अनेक शैक्षिक योजनाओं के लाभ सीधे विद्यार्थियों को प्रदान किए गए.

साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 958.79 करोड़ रूपये लागत की शिक्षा विभाग की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित 331 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसके अन्तर्गत 426.10 करोड़ की लागत से निर्मित 259 योजनाओं का उद्घाटन एवं 532.69 करोड़ की लागत से संबंधित 72 नई योजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है. इन योजनाओं के माध्यम से विद्यालय भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच में अभूतपूर्व सुधार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed