Ranchi: कोडरमा के बगड़ो में जलापूर्ति योजना का पाईप चोरी में शामिल 8 अपराधी को डोमचांच थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ट्रक मालिक एवं बरही स्थित भारत ट्रान्सपोर्ट के निसार अंसारी के कहने पाईप चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार अपराधी में हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के नुन्दरु निवासी मकसूद अंसारी, लुन्दरु निवासी मो0 अफताब अंसारी, बरही थाना क्षेत्र के डीभीसी कोन्ड्रा निवासी निसार अंसारी, कोडरमा के तिवारी बंगला जलवाबाद निवासी       नागेश्वर भुईया, कारू भुईया, आरा भुईया, शिव कुमार और गिरीडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मडवाटांड निवासी एताउल अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर ट्रक (JH02BV6941), ट्रक में लोड 16 पाईप और हाईवा पुलिस ने बरामद किया है. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि डोमचांच थाना क्षेत्र के ग्राम- पंचायत बगड़ो में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्यान्वयन के लिये रखे गये 500mm Diameter K-9 पाईपो को हाईड्रा वाहन से ट्रकों में लोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. डोमचाच पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा के कनीय अभियंता अभिजीत कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर डोमचांच थाना में (कांड संख्या- 71/25) मामला दर्ज किया गया. वही अपराधी की गिरफ्तारी एवं पाईप बरामदागी के लिये एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी साक्ष्यों के साथ वादी के बताये अनुसार घटना में शामिल ट्रक (JH02BV 6941) के चालक एवं उसपर सवार अन्य चार लोगों से गहराई से पुछताछ किया गया. ट्रक चालक मकसूद अंसारी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ट्रक के मालिक मो0 अफताब अंसारी एवं बरही स्थित भारत ट्रान्सपोर्ट के निसार अंसारी के कहने पर उक्त पाईपों को जलापूर्ति योजना के तथाकथित ठिकेदार राहुल कुमार एवं मो0 आरिफ के द्वारा हाईड्रा वाहन से ट्रक में लोड कराया गया था. तत्पश्चात गठित टीम अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया. ट्रक पर पाईप लोड करने में इस्तेमाल करने वाले हाईड्रा वाहन को जप्त किया गया. घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी तथा शेष पाईपों की बरामदगी के लिये लगातार छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *