Ranchi: रामगढ़ के बोरोबिंग चेकनाका के पास 480.27 किग्रा डोडा लोड पिकअप रजरप्पा थाना पुलिस ने जप्त किया है. वही दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी गिरीडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र के रहने वाले चालक संदिप रजक और गाँवा थाना क्षेत्र के रहने वाले उपचालक संतोष राम का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से पिकअप (JH 10CW 7235), 18 बोरों में 480.27 किग्रा डोडा और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध डोडा लोड कर परिवहन करते हुए तस्करी के लिए रामगढ़ होते हुए बोकारो की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेकनाका के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में पिकअप बोरोबिंग गाँव के तरफ से आता दिखाई दिया, रूकने का ईशारा करने पर चालक वाहन को तेजी से लेकर भागने लगा. जिसे पिछा कर पकड़ा गया. चालक संदिप रजकव उपचालक संतोष राम को पकड़ा गया. तिरपाल से ढके पिकअप का डाला जब खोला गया. तो डोडा बरामद हुआ. इस संबध में रजरप्पा थाना (कांड संख्या-138/2025) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed